Connect with us

तकनीक

नए जमाने की खेती है वर्टिकल फार्मिंग, इसे करने से फायदा ही फायदा

Published

on

वर्टिकल फार्मिंग के लिए मौसम पर निर्भरता नहीं, पर्यावरण के लिए माकूल

केकेबी ब्यूरो। खेती किसानी करने वालों के बीच इन दिनों वर्टिकल खेती की चर्चा जोरों पर है। दरअसल देखा जाए तो आधुनिक खेती के रूप में वर्टिकल खेती एक बेहतर विकल्प किसानों के लिए साबित हो रहा है और भविष्य में कमाई का बेहतरीन जरिया भी साबित हो सकता है। खेती का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें खाद, केमिकल्स या फिर खतरनाक कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिससे फसल में पोषक तत्व की भरपूर मात्रा होते हैं।

शहरों इलाकों के लिए वरदान है वर्टिकल फार्मिंग

वर्टिकल फार्मिंग की सबसे खास पहलू यह है कि इसके मदद से शहरी इलाकों में आसानी से खेती की जा सकती है। साथ ही पारंपरिक खेती की तुलना में कुछ ही हफ्तों में फसल तैयार हो जाती है। वर्टिकल फार्मिंग कोई भी व्यक्ति अपने घर के छत या फिर बेहद कम जगह में भी कर सकता है। इस खेती के लिए न तो अधिक मिट्टी की जरूरत है न अधिक धूप या पानी की।

क्या है वर्टिकल फार्मिंग

वर्टिकल का अर्थ होता है एक लेयर के ऊपर दूसरा लेयर, वर्टिकल खेती में नीचे से ऊपर तक अलग-अलग लेयर में फल या सब्जी की खेती की जाती है। वर्टिकल खेती नियंत्रित वातावरण में की जाती है इसलिए मौसम का दुष्प्रभाव इसपर नहीं पड़ता है, जिसके चलते फसल की पैदावार भी अच्छी होती है। और पर्यावरण के लिहाज से भी यह काफी फायदेमंद है। वर्टिकल खेती का शहरों के तापमान पर भी बहुत सकारात्मक असर पड़ता है। ये शहरों में हरियाली लाने के साथ ही तापमान को कम करता है।

 

भारत में वर्टिकल फार्मिंग शुरू

भारत में भी वर्टिकल फार्मिंग शुरू हो चुकी है। बड़े शहरों में खेती के इस नए तरीकों को अपनाया जा रहा है। खासतौर से दिल्ली एनसीआर मुंबई बेंगलुरु और चेन्नई में जहां पर कई स्टार्टअप वर्टिकल फार्मिंग शुरू कर चुके हैं। पंजाब और पश्चिम बंगाल के नादिया में वर्टिकल फार्मिंग की जा रही है। नादिया में स्थित बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय में वर्टिकल फार्मिंग के जरिए टमाटर और बैंगन की खेती की गई और यह उपयोग काफी सफल रहा। पंजाब में भी वर्टिकल फार्मिंग के जरिए आलू का उत्पादन किया जा रहा है। कृषि अनुसंधान केंद्र ( ICAR ) और दूसरी कई और संस्थाएं वर्टिकल फार्मिंग को अपनाने में लोगों की मदद कर रहा।

तीन तरह की वर्टिकल फार्मिंग

वर्टिकल फार्मिंग में 3 तरीके से खेती की जाती है हाइड्रोपोनिक, एयरोपोनिक और एक्वापोनिक। हाइड्रोपोनिक सिस्टम के तहत पौधों को मिट्टी के बगैर उगाया जा सकता है इस तरह की खेती में पौधों की जड़ों को एक तरह के पोषक तत्व में डुबोकर उपजाया जाता है जिसमें पर्याप्त मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। एक्वापोनिक सिस्टम के तहत एक ही जगह पर पौधे और मछलियों को तैयार किया जाता है। जबकि एयरोपोनिक सिस्टम में कोई मिट्टी लिक्विड की जरूरत नहीं पड़ती है। एक एयर चेंबर में जरूरी पोषक तत्वों को लिक्विड की मदद से मिला दिया जाता है इसमें पानी की खपत नहीं होती है।

शानदार विकल्प है वर्टिकल फार्मिंग

बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर फल और सब्जी की सप्लाई सुनिश्चित बनाए रखने के लिए वर्टिकल फार्मिंग बेहद कारगर साबित हो सकता है। वर्टिकल फार्मिंग के जरिए होटल, फ़ास्ट फूड चेन, रेलवे कैटरिंग, रक्षा संस्थानों को सब्जी और फलों की सप्लाई की जा सकती है जो किसानों के लिए एक बड़ा मार्केट का काम करेगा। यदि किसी किसान के पास जमीन है तो 1 एकड़ जमीन पर वर्टिकल खेती करने के लिए 5 सालों में करीब 30 लाख रूपए खर्च आएंगे। वर्टिकल फार्मिंग में 1 एकड़ में जितना फसल उगाया जाता है इतना करीब 4 से 5 एकड़ की जमीन में उत्पादन किया जाता है वर्टिकल फार्मिंग करने वाले किसानों को मौसम पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।

Viatina-19
बात पते की1 month ago

Viatina-19: भारतीय मूल की 40 करोड़ की गाय जो अपनी सुंदरता के चलते है ‘मिस साउथ अमेरिका’

Pic Credit: pixabay
कारोबार1 month ago

KCC News: मोदी राज में डबल हो गई किसान क्रेडिट कार्ड की रकम, 7.72 करोड़ किसानों को हुआ लाभ

PUSA Krishi Vigyan Mela
किसानवाणी1 month ago

फूलों की खेती करने वाली हिमाचल प्रदेश की मीना चंदेल को मिला ‘इनोवेटिव फार्मर अवार्ड’

PM Kisan Nidhi
कारोबार2 months ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया पीएम किसान की 19वीं किस्त, बोले-6 साल में एक-एक पैसा गया अन्नदाता के खाते में

pixabay
मुद्दे2 months ago

तापमान में बढ़ोतरी और क्लाइमेट चेंज के चलते बढ़ सकता है एग्री लोन डिफॉल्ट!

मखाने की खेती देखते शिवराज सिंह चौहान
मुद्दे2 months ago

धोती-कुर्ता पहनकर शिवराज सिंह चौहान उतरे तालाब में, मखाना उगाने वाले किसानों से की चर्चा

PM Kisan Yojana
बात पते की2 months ago

पीएम मोदी किसानों को देंगे सौगात, बिहार के भागलपुर से भजेंगे किसान सम्मान की 19वीं किस्त

Shivraj Singh Chouhan
चौपाल2 months ago

कृषि मंत्री बोले, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता

Makhana
Featured2 months ago

मखाना बोर्ड के गठन से कैसे बदल जाएगी बिहार के मिथिलांचल की तस्वीर?

Pic Source - Freepik
कारोबार2 years ago

Milk Price Hike: 2023 में सताएगी दूध की महंगाई! इन वजहों से जारी रह सकता है दूध के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला

गेहूं की मंडी की तस्वीर सभार पत्रिका
कारोबार4 years ago

मंडी में गेहूं की आवक ज्यादा होने से रोकनी पड़ी खरीद

agri loan
Uncategorized2 years ago

Kisan Vikas Patra Rate Hike: सरकार ने नए साल पर किसानों को दिया तोहफा, इस स्कीम में निवेश पर मिलेगा अब ज्यादा ब्याज

PUSA Krishi Vigyan Mela
किसानवाणी1 month ago

फूलों की खेती करने वाली हिमाचल प्रदेश की मीना चंदेल को मिला ‘इनोवेटिव फार्मर अवार्ड’

तकनीक4 years ago

नए जमाने की खेती है वर्टिकल फार्मिंग, इसे करने से फायदा ही फायदा

Freepik
कारोबार3 months ago

अरहर दाल की महंगाई से मिलेगी राहत! सरकार ने लिया बड़ा फैसला

PM Kisan Yojana
बात पते की2 months ago

पीएम मोदी किसानों को देंगे सौगात, बिहार के भागलपुर से भजेंगे किसान सम्मान की 19वीं किस्त