गणतंत्र दिवस के साथ ही किसानों की ट्रैक्टर परेड भी शुरू

किसान रैली
किसान रैली

केकेबी हेडक्वार्टर

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद प्रदर्शनकारी किसानों ने गणतंत्र दिवस की परेड के साथ ही ट्रैक्टर परेड निकालनी भी शुरू कर दी है। दिल्ली की सभी सीमाओं पर किसान पूरे जोश में अपनी ये रैली निकाल रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल से 40 से 70 किलोमीटर के दायरे में ही ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी है।

सिंघु बॉर्डर से किसानों ने ट्रैक्टर रैली शुरू होकर कंझावला चौक-औचंदी बॉर्डर-केएमपी-जीटी रोड जंक्शन के रास्ते पर दिखी। वहीं टिकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की रैली के दौरान पुलिस से भी आमना सामना हुआ। गाजीपुर बार्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल पर ट्रैक्टर रैली से पहले बड़ी संख्या में ट्रैक्टर तैयार दिखे।

रैली शांतिपूर्वक हो!!

किसान नेताओं ने परेड के लिए साफ निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि परेड में ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ी चलेंगी, लेकिन ट्रॉली नहीं जाएगी। जिन ट्रालियों में विशेष झांकी बने उसे जरूर छूट दी जा सकतीहै।

राशन पानी जरूर हो

किसानों को ये भी कहा गया है कि वो अपने साथ 24 घंटे तक का राशन पानी पैक करके चलें। साथ ही हर ट्रैक्टर या गाड़ी पर किसान संगठन के झंडे के साथ-साथ राष्ट्रीय झंडा भी लगाया जाए। हालांकि किसी पार्टी का झंडा लगाने की मनाही रही।