कारोबार

ट्रैक्टर परेड पर राजनीति शुरू

Published

on

केकेबी हेडक्वार्टर

किसान नेता भले ही ट्रैक्टर परेड के साथ किसी भी तरह की राजनीति से परहेज कर रहे हों लेकिन राजनेता कहां मानने वाले। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सुबह सुबह ही ट्वीट कर किसानों की परेड को अपना समर्थन दे डाला।

दिग्विजय सिंह ने लिखा किसान विरोधी कानून के खिलाफ निकल रही ट्रैक्टर रैली को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके सभी के साहस के हम कायल हैं।

उन्होंने हैशटैग में किसान गणतंत्र दिवस परेड लिखा है।

गणतंत्र दिवस के साथ ही किसानों की ट्रैक्टर परेड भी शुरू

उनसे पहले तमाम कांग्रेस नेता और खुद सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी भी खुल कर किसानों के समर्थन में उतरे। ‘किसान की बात’ को मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस आने वाले संसद के बजट सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

Exit mobile version